बागपत। विपुल जैन
जीवाना गुलियान गांव में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने राहुल विश्वकर्मा की समाज के प्रति निष्ठा व लग्न को देखते हुए उन्हें विश्वकर्मा ब्रिगेड जनपद बागपत का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
उनके मनोनीत होने पर गुड्डू विश्वकर्मा के आवास पर ग्रामवासियों ने उनका पगड़ी व फूलमालाएं पहनकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सोपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी व मेहनत के साथ पालन करेंगे। इस मौके पर जसवीर सोलंकी, गुड्डू विश्वकर्मा, मास्टर ओमबीर विश्वकर्मा, राजेन्द्रपाल पांचाल पूर्व जेई ,सत्यपाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हरवीर विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार सोलंकी, अमित विश्वकर्मा, दिनेश स्वामी, नितिन विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, कुणाल विश्वकर्मा आदि थे।
If you have any doubts, please let me know