सिटी प्लाजा में मंदिर के लिए हुआ भूमि पूजन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के मेरठ रोड पर शुक्रवार को सिटी प्लाजा में मंदिर के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। 

सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त पर हुए भूमि पूजन में सभी कॉलोनीवासी एकत्रित हुए और उन्होंने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए पूजा की। पंडित अनिल त्रिपाठी ने  मंत्रोचार के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। कॉलोनी के लोगों ने मंदिर के निर्माण के लिए सभी से अपना सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर समाज सेवी वीरेंद्र त्यागी, विक्की चौधरी, पिंटू ढाका, मदन ढाका, राजकुमार ढाका, सोमेश कुमार, नीरज कुमार , विकास राणा ,दिशांत राय ,अरविंद कुमार ,सुनील चौधरी, ओम शरण शर्मा, संजय कुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top