बागपत। विपुल जैन
भारतीय इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने साथियों के साथ पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए भी पर्यावरण को शुद्ध करना है। इसलिये सभी व्यक्तियो को जीवन में कम से कम दो पेड़ जरूर लगाने चाहिए। पेड़ लगाने से जहाँ पर्यावरण शुद्ध होता है वही हमें ऑक्सीजन भी मिलती हैं। बताया कि उन्होंने लक्ष्य रखा है कि इस सीजन में वह 51 हजार पेड़ लगाएंगे। सड़कों के किनारे, श्मशान घाट व कब्रिस्तान जैसे स्थानों पर पेड़ लगाए जाएंगे। अ
इसके अलावा आस-पास जहाँ भी खाली जगह है तो वहाँ सफाई कराकर उसमें पेड़ लगाएं जायंगे। इस मौके पर एडवोकेट कमल गोस्वामी, बिट्टू गिरी, छोटू आदि थे।
If you have any doubts, please let me know