योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बाटे केले व फ्रूटी । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बच्चो को केले व फ्रूटी का वितरण किया। साथ ही गौशाला में जाकर गायों की सेवा। 
उन्होंने बिनौली मंडल के गांव संतनगर की गौशाला में गायों की सेवा की और गरीब बच्चों को केले ,मास्क और सेनेटाइजर आदि का वितरण किया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और गौशाला में घूमकर यहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसके अलावा गरीब बच्चों को कोरोना संक्रमण के बारे में बताया और इससे बचने के लिए उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखने की बात कही। इस मौके पर अक्षय राठी टिकरी, बिनोली मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मोहित सोलंकी तोमर, अखिल तोमर बिजवाड़ा, अर्जुन, तुषार सिरोही आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top