बागपत। विपुल जैन
विश्व पर्यावरण दिवस के मोके पर मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था के कार्यकर्ताओं ने ग्राम कमाला जूड मे बाबा मटीली नाथ मन्दिर प्रांगण मे वृक्षारोपण किया।
इसके अंतर्गत मन्दिर के प्रांगण मे काफ़ी पेड़ो का रोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतराम राणा व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विनोद तंवर उपस्थित हुए। संतराम राणा ने इन पौधों का पालन पोषण एवं देखरेख सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम को संकल्प दिलाया। इस दौरान जिला महासचिव सोनू राणा, छपरौली विधानसभा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, राहुल राणा, सुमित शर्मा, रोहित राणा, सुमित राणा मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know