योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर टटीरी में रोपे पौधे । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल टटीरी में पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर राजपूत विकास समिति के जिला महामंत्री एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने समाज को संदेश दिया कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों  को लगाकर उन्हें सीचना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता पहलाद सिंह, आकांक्षा शर्मा ,आसिफ खान, प्रेम सिंह ,अमरदीप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top