बागपत। विपुल जैन
हिंदू रक्षा सेना के जिला उपाध्यक्ष कपिल चौधरी काठा को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर वह सोमवार को अपने समर्थकों के साथ बागपत कोतवाली पहुँचे और कोतवाली प्रभारी को पूरी घटना से अवगत कराया।
बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार को तहरीर देकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिलाअध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता धैर्य रखे और पुलिस पर विश्वास करें। यदि आरोपी जल्द से जल्द नही पकड़े जाते तो फिर अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर हिंदू रक्षा सेना के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know