ब्राह्मण महासभा ने ग्रामीणों को बांटे सेनेटाइजर व मास्क। । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संरक्षक सुनील भारद्वाज ने गांव भोला में कोरोना महामारी के चलते ग्रामीणों को सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया। 
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इस महामारी में आप घर में ही रह कर अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से हम इस महामारी से दूर रह सकते हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष सचिन वत्स ने सुझाव दिए कि यह महामारी अब शहर से गांव की तरफ बढ़ रही है। अब ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर में ही रहना चाहिए, तभी इस महामारी से बचा जा सकता हैं। कहा कि जितना संभव हो उतना घर के अंदर रहे और अनावश्यक किसी काम के लिए बाहर ना निकले। जब कोई जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर निकले। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित वशिष्ठ, जिला महासचिव अंशुल पाराशर, युवा जिला अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, युवा जिला महासचिव अक्षय भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top