सभी वाहन स्वामी निर्धारित गति में वाहन चलाएं । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, इसमें वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने पर विचार विमर्श किया गया। 
बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे को छोड़कर जनपद के 18 मार्गो पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की गई। बताया कि नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में गति सीमा पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित की जाएगी। बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग, मेरठ- बागपत मार्ग एवं मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मोटरसाइकिल की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा, 9 सीट वाले यात्रीयान एवं कार, जीप आदि की अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा, 10 सीट से अधिक की क्षमता के यात्री वाहन बस, मिनी बस की अधिकतम सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त 15 मार्गो बड़ौत- अमीनगर सराय मार्ग, मुजफ्फरनगर-बुढाना-बडौत मार्ग, बागपत- मुरादनगर मार्ग, बंथला-ढिकोली मार्ग, डोला- हिसावदा- बुढसैनी-पुरामहादेव मार्ग, नैथला मोड से राजपुर खामपुर होते हुए बड़ोत-कोताना-जागोस मार्ग,  धोली प्याऊ-चमरावल- सिंघावली अहीर पावर हाउस-बुढ़सैनी मार्ग, बड़ौत-टांडा मार्ग, टांडा-रमाला मार्ग, बरनावा-दाहा मार्ग, बडौत-कोताना मार्ग, छपरौली से किशनपुर बराल- गागनोली-दोघट-पुसार होते हुए बरनावा मार्ग, पुसार-बरनावा मार्ग से रंछाड होते हुए बिनोली से केडवा तक का मार्ग, ग्राम नगला- ककोर- छपरोली-हेवा-लुम्ब मार्ग एवं बालैनी- पुरामहादेव मंदिर- बिनोली मार्ग पर मोटरसाइकिल हेतु अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा, चालक सहित 9 सीट वाले यात्री यान कार, जीप की अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा, 10 सीट से अधिक की क्षमता के यात्रीयान बस, मिनी बस की अधिकतम सीमा गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा एवं समस्त प्रकार के मालयान की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top