मुखर्जी ने किया था पहला राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक व महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस उन्हें  श्रद्धाजंली दी।
भाजपा आईटी विभाग बागपत विधानसभा संयोजक सन्नी गुप्ता ने कहा कि मुखर्जी जी ने एक देश मे दो विधान,दो प्रधान,दो निशान नही चलेगा के गगनभेदी नारे से भारत की अखंडता के लिए स्वतंत्रता के बाद पहला राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू किया था। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर खेकड़ा मंडल नगर महामंत्री देव सिरोही, खेकड़ा पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, नगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला संयोजक आईटी विभाग शिवा यादव, अमित, नितिन सिंघल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top