बागपत। विपुल जैन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी के डायरेक्टर तेजपाल प्रधान ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा से बड़ा जीवन में कोई भी परोपकार नहीं है। वह अपने आप को धन्य समझते हैं कि कोविड-19 में उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका मिला।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उनके स्कूल को कोविड सेन्टर बनाया गया है। कोरोना नामक इस खतरानाक महामारी में जब सभी लोग इससे बचने का प्रयास करते है, ऐसे में तेजपाल प्रधान ने अपने स्कूल को इस बीमारी से लडने वाले लोगों की सेवा के लिए निस्वार्थ दिया हुआ है। बताया कि हम बच्चों को शिक्षा देते है कि जीवन अमूल्य है और जीवन रक्षा सबसे बड़ा परोपकार है। हमारी कथनी और करनी में किसी प्रकार का कोई अन्तर नहीं होना चाहिए, वर्ना हमारी सारी शिक्षा व्यर्थ हो जायगी। कोरोना जैसी महामारी के समय में जब सारा विश्व जीवन रक्षा की चिन्ता में लगा हुआ है, ऐसे समय में हमें यह सेवा का मौका मिला है, इसके लिए हम डीएम शकुन्तला गौतम व सीएमओ साहब के शुक्र गुजार है कि उनकी सहायता से हमें इस कार्य में भागीदार होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर उन्होंने पीएम केयर फण्ड में 51 हजार रुपए का सहयोग किया है और अपने क्षेत्र में लगभग 50 हजार लोगो को निशुल्क मास्क वितरित किये है। तेजपाल प्रधान ने बताया की उनके यहाँ बने कोविड सेंटर में कोरोना वारियर्स भी है, जो लोगो की मदद करते हुए कोरोना प्लस वी हुए है। बहुत से पुलिस वाले, डाक्टर है जो लोगो की दिन-रात सेवा करने के कारण संक्रमित हुए है। ऐसी स्थिति में कोई तो आगे बढ़कर इनकी सहायता करने के लिए आये। ये सभी लोग हमारे देशवासी है और यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को लग सकती है। ऐसे में अगर सभी लोग इनसे बचेंगे तो इनकी सहायता कौन करेगा। यह अवसर हमें प्राप्त हुआ है और इस के लिए हम प्रभु का धन्यवाद करते है। वहीं सर्वोदय हाॅस्पिटल प्रबन्धक डाॅ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि उनके हाॅस्पिटल में कोई कोरोना का मरीज नहीं है। समस्त मरीज स्कूल में बनाये गये कोविड सेन्टर में है और सभी स्वस्थ है। इसलिए लोगो को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नही है। सर्वोदय के डायरेक्टर तेजपाल प्रधान ने बताया की उनकी इस सेवा में लोग भी बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे है। बहुत सारे दानवीर स्कूल के खाली होने पर सेनेटाईज और व्हाईटवाॅस कराने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में पब्लिक डेयरी के एमडी राजकुमार ने पाँच लाख रुपए दान देने के लिए कहा है और उन्होने लोगो को सेवा की इस कड़ी में बढ-चढ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया है।
If you have any doubts, please let me know