जनसंघ के संस्थापक को किया नमन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के मेरठ रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी एवं अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। 
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा बडौत देहात द्वितीय के मंडल संयोजक राजा जैन ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने
एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगे' का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास के लिए धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण किया था। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top