बागपत। विपुल जैन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में ऑनलाइन समर कैंप का शुभारंभ हो गया, इसमें बच्चों ने पूरी उत्सव एवं उमंग के साथ भाग लिया।
स्कूल के निर्देशक एमएस हुड्डा ने बताया की इस भीषण संकट काल में बच्चों को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने के लिए इस ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस समर कैंप में बच्चो को योग, पेंटिंग, डांस ,स्पोकन इंग्लिश क्लासेस, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि एक्टिविटी सिखाई जाएंगी, जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास निरंतरता से होता रहे। स्कूल के प्रबंधक जयचंद दरोगा ने बताया कि उनके अध्यापक गण सभी परेशानियों का सामना करते हुए अपने विद्यार्थियों तक ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े हुए हैं और विभिन्न एक्टिविटी करा कर उनके ज्ञान में वृद्धि कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सभी बच्चों के साथ सभी ट्रेनर प्रेरणा यादव,पूजा नेगी, ज्योति सिंह एवं आंचल को बधाई दी।
If you have any doubts, please let me know