प्रियव्रत राणा उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश सचिव बने। NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर खतौली ने आवास विकास कॉलोनी बड़ौत में चौधरी प्रवीण दांगी के आवास पर कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। 
उन्होंने चौधरी प्रवीण दांगी को उत्तर प्रदेश जाट महासभा का बागपत युवा जिला अध्यक्ष एवं प्रियव्रत राणा को उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। सभी ने दोनों पदाधिकारियों के नियुक्त होने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जाट सभा के प्रधान विनोद खेड़ा व संचालन रालोद के युवा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र तोमर ने किया। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, मोंटी चौधरी, आशुतोष सभासद, बॉबी तोमर ,नितिन तोमर, विकास सिवाच, सौरव, बिट्टू दांगी, कुलदीप तोमर, दीपक तोमर, वीरशैन तोमर ,नीतू तोमर सिरसली, बृजपाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top