तबलीगी जमातियों को खेकड़ा की अस्थाई जेल से किया रिहा। NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नेपाल के 28 तबलीगी जमातियो को  खेकड़ा की अस्थाई जेल से  रिहा कर दिया गया।
उसके बाद तबलीगी जमातियो को प्रसिद्ध समाजसेवी हाजी निजात खान ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। तत्पश्चात उन्हें वह अपने सोनीपत रोड स्थित निवाड़ा फार्म हाउस में लेकर आए। उनके इस फार्म हाउस को प्रशासन द्वारा क्वॉरेंटाइन  सेंटर बनाया गया है। तबलीगी जमातियों के साथियों की रिहाई का जुर्माना जमा करने में हाजी निजात खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी पूरी टीम ने कोरोना संकटकाल में दिन-रात तबलीगी जमातियों की खिदमत की है, जिसकी समाज का हर व्यक्ति तारीफ कर रहा है। उनके इस कार्य को देखते हुए अभी तक उन्हें दर्जनों संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। हर कोई व्यक्ति उनके इस नेक कार्य से प्रेरणा लेने की बात कह रहा है। हाजी निजात खान ने बताया कि वह सभी तबलीगी जमातियो को अपने खर्चे पर नेपाल भेजेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top