अजय कुमार सिंह बने बागपत के नए पुलिस अधीक्षक। NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
शासन ने बागपत के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव का तबादला कर दिया है। अब उनके स्थान पर अजय कुमार सिंह को बागपत का नया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा है। 
गत दिनों भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र भेजकर बागपत के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव की शिकायत की थी। बताया था कि आए दिन जिले में लूट व गोवंश कटान की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन वह इन सब घटनाओं को रोक पाने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। लॉकडाउन के समय गत माह जिले में 17 लोगों की हत्याएं हुई है। पूरे जनपद में जंगलराज कायम है। अशांति तथा अराजकता का माहौल बना हुआ है। इन सब बातों को देखते हुए माना जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर की शिकायत पर ही बागपत के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र यादव का तबादला किया गया है।  इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि जिले में जो भी प्रशासनिक अधिकारी कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनेगा तथा जनता का काम नही करेगा तो उसे जिले में नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे अधिकारी की शिकायत लखनऊ तक पहुंचाकर कार्यवाही कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top