बागपत। विपुल जैन
नेपाल के 28 तबलीगी जमातियों को मंगलवार को निवाड़ा स्थित हाजी निजात खान के फार्म हाउस से नेपाल के लिए रवाना कर दिया गया।
गौरतलब है कि नेपाल के 28 तबलीगी जमाती काफी दिनों से खेकड़ा की अस्थाई जेल में बंद थे। सोमवार को प्रसिद्ध समाजसेवी हाजी निजात खान ने उनकी जमानत करवा दी थी और उन सभी तबलीगी जमातियो को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। मंगलवार को उन्होंने अपने खर्चे पर सभी 28 तबलीगी जमातियो को बस में बैठाकर नेपाल के लिए रवाना कर दिया। उनके इस कार्य की सभी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। वास्तव में कोरोना काल में हाजी निजात खान द्वारा बहुत ही नेक कार्य किए गए हैं। समाज के जिन गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों के पास राशन व खाने- पीने की सुविधा नहीं थी, उन्होंने ऐसे लोगों को सब सुविधाएं उपलब्ध कराई। इसके अलावा जमातियो को अपने यहां पर जगह दी और उनके खाने-पीने व रहने आदि सब चीजों का बंदोबस्त किया। उनके इन सब कार्यों को देखते हुए आज समाज का हर व्यक्ति उनका अभिनंदन कर रहा है।
If you have any doubts, please let me know