आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाया जाए । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
राजपूत विकास समिति बागपत के महासचिव एडवोकेट मनोज आर्य ने बागपत के विधायक योगेश धामा को एक पत्र सौंपा और उनसे आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने के लिए इंतजाम करने की बात कही। 
एडवोकेट मनोज आर्य ने बताया कि कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में ग्राम दुडभा की ओर से करीब डेढ़ सौ गाय व सांड प्रतिदिन शाम के समय टटीरी के जंगल में आते हैं। यह पशु अब तक किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद कर चुके हैं। दुडभा के किसान उन्हें हमीदाबाद की ओर भगा देते हैं और हमीदाबाद के लोग उन्हें टटीरी की ओर भगा देते हैं। इससे किसानों के बीच एक बड़ा संघर्ष हो सकता है। किसानों के बीच संघर्ष रोकने एवं किसानों की फसल बचाने के लिए उपरोक्त पशुओं की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। किसान पूरी रात नहीं सो पाते हैं। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top