बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने टॉपर विद्यार्थियों को दी बधाई । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बड़ौत नगर के श्रीराम इंटरमीडिएट कॉलेज की रिया जैन 96.67 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल में पूरे प्रदेश में टॉपर रही हैं। जबकि इसी कॉलेज के अनुराग मलिक 97 प्रतिशत अंक के साथ इंटरमीडिएट में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे है। दोनों टॉपरो को बागपत के सासंद डॉ सत्यपाल सिंह ने उनको व उनके परिवार वालों को फोन पर बधाइयाँ दी है।

डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि दोनों बच्चों ने बागपत का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में रोशन किया है। इसके लिए कॉलेज के मैनेजर, प्रिंसिपल तथा शिक्षक भी बधाई के पात्र है। इसके अलावा  भाजपा के बागपत जिला अध्यक्ष  सूरजपाल सिंह गुर्जर ने भी दोनों बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनो ने वास्तव में इतिहास रचने का काम किया है।
जनपद बागपत का नाम रोशन करने में श्रीराम विद्यालय के मैनेजमेंट, प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ भी बधाई का पात्र हैं। उन्होंने दोनों बच्चों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नित नए आयामों को छूने और जीवन में बहुत आगे बढ़ते रहने की बात कही। इसके अलावा बड़ौत के विधायक केपी मलिक, छपरौली के विधायक सहेन्द्र सिंह, बागपत के विधायक योगेश धामा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, प्रोफेसर डॉ नीरज कौशिक आदि ने भी दोनों बच्चों को शुभकामनाएं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top