बागपत। विपुल जैन
वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। इसको लेकर मैनेजमेंट एवं अध्यापकों ने खुशी का इजहार किया।
इस कॉलेज में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 94.87 प्रतिशत रहा। कॉलेज प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने सभी छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कॉलेज की अध्यापिकाओ को भी बधाई दी। बताया कि हाई स्कूल में दुर्गा सुपुत्री अरुण कुमार ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा संजना सुपुत्री रामप्रसाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि आयुषी सुपुत्री योगेंद्र ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट में मुस्कान सुपुत्री युसूफ अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं खुशी सुपुत्री दीपक कुमार ने द्वितीय व अंशु सुपुत्री राजपाल सिंह ने तृतीय स्थान पर जगह बनाई।
If you have any doubts, please let me know