बागपत की रिचा ने किया यमुना इंटर काॅलिज टाॅप . NMPK Media @Baghpat

Admin
0
माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया सफलता का श्रेय
प्रसिद्ध समाजसेवी यशपाल सिंह ने दी रिचा को बधाई

बागपत। विपुल जैन 
बागपत की रिचा ने श्री यमुना इण्टर काॅलिज टाॅप कर अपने माता-पिता व अध्यापकों का नाम रोशन किया है। जैसे ही इसकी खबर परिवार के लोगों को लगी तो उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी। काफी लोग उसके घर पहुंचे और इसकी सफलता के लिए उसे बधाई देकर उसका हौंसला बढ़ाया।  
रिचा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और श्री यमुना इण्टर काॅलिज के अध्यापकों को दिया है। कहा कि इन सबके सहयोग से ही यह सम्भव हो पाया है। अध्यापकों ने उसे हर तरह से गाइड किया और उसके माता-पिता ने भी उसे पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी। उसने भी पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपनी पढ़ाई-लिखाई की। रिचा के पिता संजीव कुमार मवीकलां गांव के किसान इण्टर काॅलिज में अध्यापक है। उन्होंने बेटी की इस उपलब्धि पर कहा कि उन्हें नाज है कि वह रिचा जैसी संस्कारवान और परिश्रमी पुत्री के पिता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12 वीं की परीक्षा में उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर हमें गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी यशपाल सिंह ने रिचा को यूपी बोर्ड की परीक्षा में काॅलिज टाॅप करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस बेटी ने जहां एक और माता-पिता और अपने अध्यापकों का नाम रोशन किया है वही दूसरी और यह भी सिद्ध कर कर दिया है कि बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नही है। उन्होंने रिचा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top