बागपत। विपुल जैन
राजकीय हाई स्कूल बसोद का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां पर सभी बच्चे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।
स्कूल की फरमीना ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जावेद व अनस द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा साहिल ने तृतीय स्थान पर जगह बनाई। स्कूल के प्रधानाचार्य अन्तरिक्ष कुमार व समाजसेवी मास्टर सत्तार अहमद ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
If you have any doubts, please let me know