बागपत। विपुल जैन
हाईस्कूल में बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसद अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन ने होनहार बेटी को आशिर्वाद देते हुए कहा कि रिया जैन ने क्षेत्र के साथ- साथ समाज का सम्मान भी बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों को मुकाम जरूर मिलता है। सफलता के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है और ये रिया जैन ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि किसी देश व समाज के लिए युवा महत्वपूर्ण होता है। युवा वर्ग से ही देश के भविष्य का निर्माण होता है। जैन समाज रिया जैन के परिवार के साथ स्कूल के अध्यापकों को भी शुभकामनाएं देते है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वालों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार द्वारा बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये और लैपटॉप देने का ऐलान किया है। साथ ही टॉपर्स को सड़क की भी सौगात दी जाएगी। टॉपर्स के घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know