बागपत। विपुल जैन
सखी वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं। वह घरों में मास्क बना रही है और उसके बाद उन मास्क को घर-घर जाकर लोगों को वितरण किया जा रहा है।
मास्क कॉटन से बनाए जा रहे हैं, जो कि आम जनता के लिए बेहद प्रभावी हैं। इन मास्कों को आटोक्लेव कर प्रेस करके सावधानी से पैक किया जाता है। अब तक सादे मास्क बन रहे थे, पर अब डॉक्टर राखी ने बच्चों के लिए आकर्षक डिज़ाइन का सुझाव दिया है। जिससे कि बच्चे मास्क की आदत को डाल सकें। उनका कहना है कि महिलाओ के लिए भी जल्दी ही डिज़ाइनर मास्क मार्किट में उपलब्ध हो सकेंगे। डॉक्टर राखी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह महिलाओं को रोजगार देने में मदद करें और उनके द्वारा बनाये जा रहे मास्कों का उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मास्क में कोई कमी लगे तो उन्हें ज़रूर बतायें, ताकि वह मास्क पहले से भी बेहतर बनवा सकें। विगत दिवस डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल ने जिला बिजनौर के डीएम रमाकांत पांडेय को भी मास्क भेंट किए थे, जिनकी उन्होंने सराहना की थी।
If you have any doubts, please let me know