अनुराग मलिक के प्रदेश टाॅपर बनने पर है हमें नाज: गजेन्द्र कुंडु । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
10 वीं की परीक्षा में भी जनपद के टाॅपर रह चुके है अनुराग मलिक
बच्चों के सर्वागीण विकास में श्रीराम इंटर काॅलेज निभा रहा अहम भूमिका

बागपत। विपुल जैन 
जिला जाट महासभा के सचिव एवं प्रसिद्ध समाजसेवी गजेन्द्र कुंडु एडवोकेट ने जनपद बागपत के बड़ौत निवासी अनुराग मलिक द्वारा 12 वीं की परीक्षा में पूरे उ0प्र0 में सर्वाधिक अंक लाने पर खुशी जाहिर की है। 
उन्होंने अनुराग मलिक को यूपी बोर्ड के टाॅपर होने पर बधाई देते हुए कहा कि अनुराग मलिक की लग्न और मेहनत के परिणाम से शिक्षा के क्षेत्र में जनपद बागपत का नाम आज पूरे उत्तर प्रदेश में रोशन हुआ है। उन्होंने अनुराग मलिक जैसी प्रतिभा को तराशने के लिये उनके माता-पिता और शिक्षकों की भी प्रशंसा की। साथ ही साथ श्रीराम इंटर काॅलिज बड़ौत के प्रबन्धक का शुक्रिया अदा किया और कहा कि श्रीराम इंटर काॅलिज के कड़े अनुशासन और विधार्थियों के साथ मिलनसार व्यवहार और काॅलेज में कुशल अध्यापकों की नियुक्ति के कारण ही दिन-प्रतिदिन यह काॅलेज अपनी ख्याति को बढ़ा रहा है। कहा कि इस काॅलेज की मेहनत का ही परिणाम है कि 10 वीं और 12 वीं के यूपी बोर्ड के टाॅपर इसी काॅलेज से निकले है। उन्होने यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में टाॅप करने वाली रिया जैन और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि वह टाॅपर बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। साथ ही साथ उन्होंने समस्त यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण हुए समस्त विधार्थियों व उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी। कम अंक लाने वाले या अनुत्तीर्ण हुए विधार्थियों से निराश ना होने की बात कही और कहा कि कठिन परिश्रम और लग्न से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, निराश होने से कुछ भी हासिल नही होता।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top