बागपत। विपुल जैन
पुरा महादेव मंदिर के प्रांगण में परशुरामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे श्रावण मास में मंदिर में किसी भी तरह की कोई पूजा-अर्चना व भंडारे का कोई भी आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर को पूरे श्रावण मास बंद रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने सभी श्रदालुओ से मंदिर समिति के इस निर्णय का पालन करने की बात कही। इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक अरुण शर्मा, अध्यक्ष तिलकराम गुप्ता, सचिव श्रीचंद शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सदस्यगण अंकुर शर्मा, कृष्णपाल मलिक, अनिल शर्मा, नवराज मलिक, टीपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know