बागपत। विपुल जैन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका पूजा बंसल पत्नि सचिन बंसल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है।
प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने पूजा बंसल को मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि हमारा व्यापार मंडल अराजनेतिक संगठन है तथा व्यापारियो की व जनसमस्याओं के लिये हमेशा तत्पर रहता है। श्री अग्रवाल ने बताया कि पूजा बंसल के संगठन में शामिल होने से महिला व्यापार मंडल व व्यापारी समाज को लाभ मिलेगा। प्रदेश महामंत्री ने पूजा बंसल से जनपद गाजियाबाद व मेरठ में शीघ्र कार्यकारणी गठित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमित गुप्ता जिला महामंत्री बिजनोर, बिन्दु सर्राफ प्रदेश मंत्री महिला, आयेशा सिद्धिकी प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, तसनीम सिद्धिकी,विनीत राजपूत जिला कोषाध्यक्ष ,वंदना चौधरी, सचिन बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
If you have any doubts, please let me know