बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बडौत डिपो में परिवहन विभाग के सौजन्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विनय कुमार सिंह ने बस चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र पाल सिंह द्वारा भी चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई। कहा कि इस समय कोरोना का संक्रमण चल रहा है, इसके लिए भी सभी चालक व परिचालक सजग रहे। साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही। कहा कि वह यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखे और उन्हें मुँह पर मास्क व हाथों को बीच-बीच में साबुन व सेनेटाइजर से धोने के लिए प्रोत्साहित करें।
इस दौरान उन्होंने सभी को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पंपलेट भी बांटे।
If you have any doubts, please let me know