पेट्रोलियम कीमतें बढ़ाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा सरकार द्वारा लगातार डीजल व पेट्रोल के दामों में की जा रही वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। केवल इतना ही नहीं उन्होंने डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में बैल-बुग्गी पर सवारी भी की। 
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों व व्यापारियों की कमर पूरी तरह तोड़ डाली है। लॉक डाउन की वजह से किसान व व्यापारी वर्ग पहले ही परेशान है और अब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों में की गई वृद्धि को अविलंब वापस लिया जाए और डीजल 50 रुपए प्रति लीटर तथा पेट्रोल 60 रुपये प्रति लीटर किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लॉकडाउन के कारण जनता को राहत देने के लिए प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपए का राहत पैकेज देने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान मार्च माह से अगस्त माह तक का आम जनता को घरेलू व किसानों का ट्यूबवेल का बिजली बिल पूर्णता माफ किया जाए। इसके अलावा बढ़े हुए खाद के दाम भी वापस लिए जाए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बागपत को ज्ञापन भी सोपा। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री हाजी तराबुदीन, हाजी निजात खान, एडवोकेट गजेंद्र बली, डॉक्टर सीमा यादव, डॉक्टर शालिनी राकेश, शफीक सलमानी, कर्मवीर प्रधान, डॉ शकील अहमद, रिफाकत प्रधान, राधे गुर्जर आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top