सभी वाहन स्वामी अपने सभी कागज पूरे कर ही वाहन चलाएं
स्कूली छात्रों को किया सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक
बागपत। विपुल जैन
परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों के कागज पूरे ना मिलने पर उनके चालान काटे गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र न मिलने पर 18 वाहनों के चालान काटे। साथ ही आगे से वाहनों के सभी कागज पूरे रखकर ही वाहनों को चलाने की बात कही। कहा कि वह नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा स्थानीय निरीक्षक प्राविधिक द्वारा जनपद के बागपत, बड़ौत स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का इंस्पेक्शन किया एवं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पंपलेट का वितरण किया और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही।
If you have any doubts, please let me know