गांव की सुख-शांति के लिए खट्टा प्रहलादपुर में हुआ हवन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
खट्टा प्रहलादपुर गांव के प्राचीन भूमिया मंदिर में गांव समाज की ओर से हवन का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने सामूहिक रुप से आहुतियां डाली और गांव की सुख-शांति के लिए कामना की। 
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी राकेश जैन ने कहा कि हवन करने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है, साथ ही साथ मन को भी शांति मिलती है। इस दौरान सभी ने भगवान से गांव, समाज व देश की सुख-शांति व अमन-चैन की कामना की। इस अवसर पर मास्टर अरुण,  तुषार, राजू, बुद्ध शास्त्री, शिवम शर्मा, दीपक, अभिषेक, देवांग आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top