उत्तर प्रदेश से मंडी शुल्क पूर्ण रूप से हटाया जाये । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूरे देश की तरह उत्तर प्रदेश से भी मंडी समिति शुल्क को पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की। 
अथवा 2 प्रतिशत की जगह 2 रुपए कुंतल मंडी शुल्क लिया जाए,जिससे महंगाई भी न हो और भ्रष्टाचार भी कम होगा। क्योंकि वर्तमान कानून में मंडी से बाहर माल बेचने पर मंडी शुल्क नहीं है, लेकिन मंडी में बेचने पर 2 प्रतिशत मंडी शुल्क देना पड़ता है। इससे सारी चीजें महंगी हो जाएंगी। इसका बोझ आम जनता पर पड़ता है। इसलिए सरकार को मंडी शुल्क को खत्म कर देना चाहिए। बताया कि संपूर्ण प्रदेश में व्यापारियों द्वारा 1 जुलाई को मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी, सांसद एवं विधायकों के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों से इसके लिए आगे आने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top