भाजपा के परिवार संपर्क अभियान का गोठरा से हुआ शुभारंभ । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
खेकड़ा देहात मंडल के गांव गोठरा से भाजपा के परिवार संपर्क संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने बूथ संख्या-321 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पत्र का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 11 जून से 15 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, जिले के पदाधिकारी व सभी प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में कार्यकर्ता घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधानमंत्री जी के पत्र का वितरण करेंगे और उनके पिछले 6 वर्षों के कार्यों से आम जनता को अवगत कराएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण चल रहा है। सभी लोग अपने घर पर रहें और सुरक्षित रहे। मुंह पर मास्क लगाकर रखें और हाथों को साबुन  व सेनेटाइजर से धोते रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष खेकड़ा देहात हेमबीर बंसल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, कंवरपाल सिंह घिटोरा, देवेंद्र प्रमुख, जिला मंत्री विपिन रुहेला आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top