बागपत। विपुल जैन
कल्याण भारती सेवा संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपीचंद सैनी पूरी तन्मयता के साथ पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनके इस कार्य की हर कोई तारीफ कर रहा है।
बड़ौत नगर के रेलवे स्टेशन पर एक बछड़ा घायल अवस्था में भूख से पीड़ित इधर-उधर घूम रहा था। जब इसकी सूचना कल्याण भारती सेवा संस्थान बड़ौत के प्रबंध निदेशक गोपीचंद सैनी को लगी तो वह अपने सहयोगी सदस्य हेमचंद जैन को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और बछड़े के घाव का उपचार किया। केवल इतना ही नहीं उसके लिए चारे की भी व्यवस्था की। इसके अलावा लॉकडाउन के समय उन्हें इधर-उधर जहां भी आवारा पशु घूमते दिखाई देते हैं तो वह उसके लिए खाने-पीने की व्यवस्था करते हैं। शहर का हर कोई व्यक्ति उनके इस कार्य की प्रशंसा कर रहा है और उनसे प्रेरणा लेने की बात कह रहा है।
If you have any doubts, please let me know