बागपत। विपुल जैन
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने दुकान-दुकान जाकर सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि सभी को अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना आवश्यक है। कैमरे लगने से अपराधी अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा। अधिकांश व्यापारियों ने 15 दिन के अंदर ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने, मास्क लगाने एवं ग्राहक को मास्क उपलब्ध कराने में सहयोग करने की भी बात कही।उनके साथ व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष अनिल गोयल, संगठन मंत्री पंकज गुप्ता, संयुक्त मंत्री दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीयांश जैन, अतुल जिंदल, पवन शर्मा, मोहन गोयल ,रामफल आर्य ,दिनेश गोयल, दिनेश मित्तल आदि थे।
If you have any doubts, please let me know