डीआईओ राहुल भाटी के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम । NMPK Media @Baghpat

Admin
1
अपने घर की परवाह किए बिना कोविड-19 में पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कर रहे कार्य

सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निभाई जा रही अहम भूमिका

बागपत। विपुल जैन 
अपने घर-परिवार की परवाह किए बिना कोविड-19 में जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी दिन-रात पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। समाज का हर कोई व्यक्ति उनके इस जज्बे को सलाम कर रहा है। 
बागपत जनपद के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के युवा जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी की  जनपद बागपत में तैनाती 6 जुलाई 2017 को हुई थी। जब से उन्होंने जनपद बागपत में कार्यभार ग्रहण किया है, तब से सूचना विभाग काफी सक्रिय हो गया है और पल-पल की सभी अपडेट अधिकारियों व मीडिया तक पहुंच रही है। इनके द्वारा सभी सरकारी नीतियां, योजनाये, डीएम की बैठक में दिए गए निर्देशों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर समय अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। राहुल भाटी मूल रूप से अमरोहा जनपद के तहसील हसनपुर के ग्राम मेहंदीपुर के मूल निवासी हैं। इनका स्वभाव व व्यवहार मीडिया व आम जनमानस के लिए बहुत ही मृदु व कोमल है। कलक्ट्रेट, विकास भवन में कोई आम व्यक्ति या वृद्ध व्यक्ति इन्हें दिख जाता हैं तो वह उनकी समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाने में उनकी पूरी मदद करते हैं। केवल इतना ही नहीं आम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से सीधा जोड़ने के लिए वह संबंधित विभाग के प्रति आम जनमानस को भी प्रेरित करते हैं। मीडिया के प्रति, वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति और आम व्यक्ति के प्रति उनके व्यवहार की समूचे जनपद में सराहना की जाती है। उनकी गिनती बागपत के सकुशल व्यवहारिक अधिकारी के रूप में गिनी जाती है। उनके यहाँ आने के बाद मीडिया को कभी भी मुख्यमंत्री कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कार्यक्रम ,राज्यपाल कार्यक्रम या अन्य बीआईपी कार्यक्रमों तथा कावड़ यात्रा आदि के लिए प्रेस कवरेज हेतु प्रेस पास के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उनके प्रेस पास बनाकर उनके संस्थान तक पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया गया। अब
कोविड-19 कोरोना वैश्विक महामारी के समय से जिला सूचना अधिकारी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप व टि्वटर अकाउंट पर समय से अपडेट रहे हैं और जनपद की हर गतिविधि को मीडिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में भी उनका कार्य बहुत ही अच्छा रहा है। 
हर कोई व्यक्ति उनके कार्यो की सराहना कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें
To Top