बागपत। विपुल जैन
श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम बड़ौत को एक ज्ञापन सौंपा और बासोली के तिहरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
गत 31 मई को बासोली गांव में आटा चक्की पर गेहूं पीसने को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद 1 जून को दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर शेखर कश्यप की हत्या कर दी थी। हत्या कर भाग रहे दो हमलावरों को ग्रामीणों ने मार गिराया था। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में आकर उल्टे ही पीड़ित परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने एसडीएम को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर शेखर कश्यप के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष अमित कश्यप, उपाध्यक्ष अनिल कश्यप, महामंत्री लोकेंद्र कश्यप, व्यवस्थापक कृष्णपाल कश्यप, सचिव अशोक कश्यप, प्रवक्ता प्रशांत कश्यप, संयोजक नरेंद्र कश्यप, विनोद कश्यप, रणबीर कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know