बागपत। विपुल जैन
बागपत के बली गांव में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रधान हरेंद्र पंवार बली ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और देश व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य गिनाए। कहा कि वह किसानों व गरीबों की आवाज थे और सदा जमीन से जुड़े रहने वाले नेता थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव नैतिक मूल्यों और भावनाओं को महत्व दिया। वह जन-जन के नेता थे और किसानों के प्रति लगाव रखते थे। उन्होंने संचार क्रांति के लिए बेहतर काम किया। समाज के वंचित समुदाय की बेहतरी उनके जीवन का लक्ष्य रही। 11 जून 2000 को एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। उनका जीवन आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। सभी को उनके जीवन से व विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए, तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
If you have any doubts, please let me know