भाजपा युवा मोर्चा ने किया जगह-जगह लोगों को मास्क का वितरण । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता युवा मोर्चा बागपत द्वारा 5 जून से 11 जून तक पूरे जिले के सभी 12 मंडलो के 61 सेक्टरों में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया।
साथ ही लोगो को कोरोना महामारी के इस विषम संकट के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने मोदी सरकार के एक वर्ष में लिए गए जन हितकारी फैसलों से भी आम जनता को अवगत कराया।  यह कार्य युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी व उनकी टीम द्वारा किया गया। इसमें बागपत विधान सभा पर जिला महामंत्री प्रभात गुर्जर, 
छपरौली विधानसभा पर जिला उपाध्यक्ष सचिन खोकर ने अपनी देख रेख में सभी मंडलो के अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों के सहयोग से इस कार्यक्रम को पूर्ण किया। इसमें विशेष सहयोगी के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, मण्डल अध्यक्ष गौरव यादव, मण्डल अध्यक्ष मनोज पांचाल, मण्डल अध्यक्ष आयुष जैन, मण्डल अध्यक्ष कमल तोमर, मण्डल संयोजक रूपक तोमर, मण्डल संयोजक वतन सरोहा, मण्डल संयोजक राजा जैन व मण्डल संयोजक मोनू त्यागी आदि का भी सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top