बागपत। विपुल जैन
रालोद वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए शुक्रवार को जगह-जगह लोगों को मास्क का वितरण किया।
इस मौके पर सतीश चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क ही एक मात्र विकल्प है। कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहें और सुरक्षित रहें। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय ध्यान रखें कि मास्क जरूर लगाएं। हाथों को अच्छी तरह साबुन व सेनेटाइजर से धोये। सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करें। इस दौरान डॉ वीरेंद्र तेजान जिला पंचायत सदस्य,हरेंद्र प्रधान, बिल्लू धनकड़, रोहित धनकड़, शैलेन्द्र धनकड़, बिजेंद्र सिंह, खाप चौधरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अन्य ग्रामीण सहयोगी रहे।
If you have any doubts, please let me know