मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करें । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी  एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत व इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी बागपत के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में 14 जून को टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 9 बजे से  दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 

जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव एवं गुडविल इंटरनेशनल सोसाइटी बागपत के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से आग्रह किया कि वह मानव जीवन की रक्षा के लिए  रक्तदान करें। कार्यक्रम के संयोजक पंकज गुप्ता ने कहां कि प्रत्येक 18 से 65 वर्ष की आयु तक के स्वस्थ स्त्री व पुरुष प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में सहयोग कर सकते हैं। जिला रक्त बैंक जिला संयुक्त अस्पताल बागपत के प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान करने से रक्त की सभी जांचें भी निशुल्क हो जाती है। इसलिए सभी 45 किलोग्राम वजन से अधिक एवं साढ़े बारह प्रतिशत हीमोग्लोबिन वाले स्त्री पुरुष रक्तदान कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top