विधायक ने किरठल के पॉलिटेक्निक कॉलेज को चलवाने की मांग की । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
छपरौली से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने किरठल पोलिटेक्निक कॉलेज को चलवाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी को पत्र भेजा है। 
उन्होंने पत्र में किरठल पॉलिटेक्निक कॉलेज से संबन्धित समस्याओ से अवगत कराया। बताया कि विधानसभा क्षेत्र छपरौली के ग्राम किरठल मे प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2011-2012 मे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा कराया गया था। उक्त संस्था के निर्माण कार्य हेतु यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। उक्त संस्था के आवासीय भवनो का निर्माण कार्य काफी समय पहले पूर्ण हो चुका था। वर्तमान में उक्त संस्था की केवल चारदीवारी शेष है। चारदीवारी न होने के कारण आस पास के कुछ व्यक्ति संस्था की भूमि का दुरुपयोग कर रहे है और साथ - साथ आवारा पशु भी संस्था परिसर मे विचरण करते है। इसलिए उक्त संस्थान मे शैक्षिक सत्र प्रारम्भ करने मे काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण उक्त संस्था के तीन पाठ्यक्रम (इलेक्ट्रानिक्स इंजी, इलैक्ट्रीकल इंजी, मैकेनिकल इंजी) की कक्षाए मेंटर संस्था राजकीय पॉलिटेक्निक सहारनपुर मे संचालित की जा रही है। शैक्षिक सत्र प्रारम्भ न होने के कारण उक्त संस्था का निर्मित भवन जर्जर होता जा रहा है। इसके अलावा इस संस्था के आस पास कोई अन्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नहीं है, जिस कारण उक्त संस्था की चारदीवारी कराकर शैक्षिक सत्र प्रारम्भ कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। संस्था में शैक्षिक सत्र प्रारम्भ को लेकर विधायक काफी चिंतित है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top