बागपत। विपुल जैन
जिस प्रकार पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से प्रभावित है, वही हमारा देश भी इससे अछूता नहीं रहा। आज के समय में मरीज़ों की संख्या लगातार तेज़ी से बढ़ रही है। इससे हज़ारों परिवार राशन एवं अन्य ज़रूरी समानो के लिए परेशान हुए है। उनके रोज़गार चले गए है। इसमें अपनी अहम भूमिका निभाते हुए स्वयं सेवी संस्था सुगन्धा फ़ाउंडेशन द्वारा सैकड़ों परिवारों एवं ज़रूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है।
सुगन्धा फ़ाउंडेशन के संस्थापक मनीष कुमार राय एवं महासचिव आर्यन मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम ने इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों तक राशन एवं अन्य जरूरी सामग्री पहुचाने का काम किया है। उनके द्वारा प्रधानमंत्री एवं योगी जी के आदेशों का पालन करते हुए इस महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए जन- जन को इससे बचने के उपायों को भी बताया जा रहा है।
आर्यन मिश्रा ने बताया कि सुगंधा फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हिंदुस्तान का कोई भी व्यक्ति इस महामारी में भूखा ना सोने पाये। किसी को किसी प्रकार भी कोई परेशानी ना हो सके। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास सुगंधा फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know