रालोद नेता ने सुल्तानपुर हटाना गांव को कराया सेनेटाइज । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना की बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने दांगी खाप के गांव सुल्तानपुर हटाना को सेनेटाइज कराया। 
उन्होंने पूरे गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया। साथ ही सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहें और सुरक्षित रहें। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले और मास्क लगाना ना भूले। बीच-बीच में हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे। यदि खांसी, जुखाम व बुखार जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो वह इसमें लापरवाही ना बरतें और पास के अच्छे अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। सतीश चौधरी ने कहा कि वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए क्षेत्र के सभी गांवों को सेनेटाइज कराएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, धूम सिंह, जसबीर चेयरमैन, कप्तान सूबेदार, बली खलीफा, राजफूल प्रधान, शिव कुमार पहलवान, डॉ जयप्रकाश, संसार प्रधान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top