सीएमओ का टटीरी में अभिनंदन समारोह आज । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा विश्व डॉक्टर्स-डे के मौके  पर एक जुलाई यानी आज अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में सुबह 9 बजे एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
यह जानकारी समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर बागपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकिशोर टंडन का अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता होंगे। इस दौरान क्लब परिवार से जुड़े हुए सभी डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ का भी सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर कमला अग्रवाल, अलका गुप्ता, संतोष गुप्ता, आशुतोष मित्तल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top