बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के वरिष्ठ सदस्य हंसराज गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट-321, सी-1 के गवर्नर डॉक्टर अश्वनी कंबोज ने रीजन चेयरमैन मनोनीत किया है।
इनके मनोनयन की खबर मिलते ही लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सदस्यों ने अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में उनका अभिनंदन किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर अश्वनी कंबोज को धन्यवाद दिया और हंसराज गुप्ता का फूल माला व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता, जोन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, डॉ रामलाल, सचिव दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अंकित जिंदल, मनोज मित्तल, आशुतोष मित्तल, डॉ योगेश चौधरी, वीरेंद्र त्यागी, गुनेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल सभासद आदि अनेक सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
If you have any doubts, please let me know