बागपत। विपुल जैन
इंडस्ट्रीज एंव ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ योगेश जिन्दल के कार्यालय नेहरू रोड बडौत में एसोसिएशन की एक बैठक हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरपाल राठी रहे। इस मौके पर डॉ योगेश जिन्दल ने अवगत कराया कि वह बसंत कुंज दिल्ली में जाकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले थे और उन्हें बड़ौत के व्यापारियों की दुर्दशा से अवगत कराया था। बताया था कि पहले नोट बंदी, फिर जीएसटी और अब करीब सो दिनों से चल रही दुकान बंदी से व्यापारी परेशान आ गया है। इस बात पर जयंत चोधरी ने तुरंत संज्ञान लेकर अपने कार्यकर्ताओ से व्यापारिओं के लिए कार्य करने के निर्देश दिए और कहा की यदि कल तक रिजल्ट नहीं मिला तो मैं खुद बड़ौत आकर दस हजार कार्यकर्ताओ के साथ सभा करूँगा, लेकिन बड़ौत के व्यापारियों को परेशान नहीं होने दूंगा। जिंदल ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का धन्यवाद दिया की उनके संज्ञान लेते ही प्रशासन ने मुख्य बाजार खोल दिया और अपील भी कि अभी जयंत चोधरी बड़ौत न आये। दिल्ली से ही प्रशासन और मुख्य मंत्री जी से वार्ता कर व्यापारिओं की समस्या का हल कराये। मुख्य अतिथि वीरपाल राठी ने कहा कि जयंत चौधरी ने डॉ जिन्दल की बातो का संज्ञान लेकर व्यापारियों की परेशानी पर चिंता व्यक्त की और कहा की हमारे क्षेत्र में किसान और व्यापारी एक- दूसरे के बिना अधूरे है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को इस संबंध में कार्य करने की निर्देश दिए और उन्हें निर्देश दिए की वह जाकर प्रशासन से वार्ता करे। वीरपाल राठी ने बताया कि जयंत चौधरी के निर्देश पर उन्होंने एडीएम बागपत से मुलाकात की थी और जयंत चौधरी की चिंता से अवगत कराते हुए उनको बता दिया था। कहा था कि कल तक बड़ौत कणव्यापारिओं को राहत नहीं दी गई तो जयंत चौधरी अपने दस हजार कार्यकर्ताओ के साथ बड़ौत में सभा करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ योगेश जिन्दल ने जयंत चौधरी के साथ-साथ जिलाधिकारी महोदया का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बाजार खोलकर व्यापारियों को राहत दी और निवेदन किया की जिस गली में कोरोना पोजेटिव मिले है, केवल उस गली को ही कॅन्टोमेंट घोषित किया जाये, ताकि अधिकतर बाजार बंद न हो। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ योगेश जिन्दल व संचालन नगर अध्यक्ष अनुज जैन मोनू ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष अशोक जैन, पंकज खोखर, आलोक जैन, रोबिन गोयल ,अंकुर जिन्दल आदि थे।
If you have any doubts, please let me know