विश्व चिकित्सा दिवस पर सीएमओ बागपत का हुआ सम्मान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट-321, सी-वन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
इस मौके पर सीएमओ बागपत डॉ राजकिशोर टंडन का माल्यार्पण, पटका व पगड़ी पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर टंडन ने कहा कि चिकित्सक सेवा भाव से कार्य करता है। वह अपने सुख-दुख की परवाह छोड़ कर अपने मरीज के लिए अपना सर्वस्व लगा देता है। बागपत जनपद में कोरोना महामारी से बचाव में भी सभी डॉक्टरो ने सेवा भाव से जनता की सेवा की है, इसके लिए वह उन्हें बधाई देते है। सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है। वह सभी चिकित्सकों को सैल्यूट करते है।  
इस अवसर पर बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विभाष राजपूत  का भी माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ रामलाल, डॉ योगेश चौधरी, डॉ सीमा यादव, डॉ दीपक कुमार का भी अभिनंदन किया गया।अध्यक्षता दीपक गोयल एवं संचालन पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आशुतोष मित्तल, संतोष गुप्ता, राजीव गोयल सभासद, अशोक कुमार, मनोज गुप्ता, अश्विनी मानव, मनोज मित्तल, अतुल जिंदल, अनिल गांधी, मनजीत कौर, मिथलेश राजपूत, राजेश खुराना आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top