पंडित नीरज शास्त्री जिला अध्यक्ष बने । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
चौरासिया ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम दत्त शर्मा ने चौरासिया ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश शर्मा की संस्तुति पर पंडित नीरज कुमार शास्त्री को महासंघ के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। 
साथ ही आशा व्यक्त की कि पंडित नीरज शास्त्री पूरे बागपत जिले में चौरासिया ब्राह्मण महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार करेगे एवं संगठन के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उधर, अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद पंडित नीरज शास्त्री ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करेंगे और संगठन की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top