बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय लोक दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव ओमवीर ढाका ने कहा की कोरोना महामारी के चलते हुए भारत की 80 प्रतिशत आबादी, जो किसान व मजदूर हैं उसे दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
एक तरफ कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से समस्त काम धंधे ठप हो गए हैं और दूसरी तरफ पहले बिजली की महंगाई और अब डीजल व पेट्रोल पर आसमान छूती दरों ने किसान व मजदूर की कमर तोड़ कर रख दी है। आने वाले समय में किसान व मजदूर बर्बाद हो जाएगा और सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। सरकार को इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान व मजदूर को विशेष पैकेज देना चाहिए, जिससे देश की 80 प्रतिशत जनता का भला हो सके। अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो कोरोना वायरस महामारी के समय देश का किसान व मजदूर भुखमरी का शिकार हो जाएगा और देश की अर्थव्यवस्था एवं भविष्य में महंगाई चरम सीमा पर होगी। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है कि सरकार को अविलंब किसान व मजदूर को विशेष पैकेज देना चाहिए और डीजल व पेट्रोल के साथ विद्युत दरो को घटाना चाहिए। साथ ही किसानों के समस्त कर्जे माफ करना चाहिए तथा गन्ने का अविलंब भुगतान करना चाहिए, तभी किसान व मजदूर की जान बच सकती है।
If you have any doubts, please let me know